
AINS NEWS 24X7…. कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ी सिने अवार्ड होने वाला है, इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।जूरी मेंबर बैठकर फिल्मों को देख भी रहे हैं। इस दौरान विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड वितरित किए जाएंगे। जब छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड की तैयारीयां चल रही हैं इसी दौरान एक व्हाट्सएप ग्रुप में बेस्ट स्टोरी, बेस्ट एडिटर और बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर समेत बेस्ट कैरक्टर आर्टिस्ट और तमाम कैटिगरी के अवार्ड नाम के साथ साझा किया जा रहे हैं, इसे लेकर अवार्ड समारोह के आयोजक ने निंदा व्यक्ति की है। उन्होंने कहा कि अवार्ड समारोह में जब तक मंच पर अनाउंसमेंट नहीं हो जाता तब तक उत्साह बना रहता है लेकिन इस तरह किसी सोर्स के सहारे लिस्ट हासिल करके उसे व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करना समझ से परे है, हम इसकी निंदा करते हैं। आयोजकों ने यह भी कहा कि परीक्षाओं में जब उत्तर पुस्तिका की जांच की जाती है तब भी वह कई लोगों के हाथ में होती है लेकिन उसे समय से पहले वायरल नहीं किया जाता ऐसा करने से किसी भी परीक्षा या समारोह की विश्वसनीयता पर उंगली उठाई जाती है। आयोजकों ने व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन से आग्रह किया है कि वह ऐसा ना करें।







