छत्तीसगढ़

पिता श्री का चला जाना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जीवन की अपूरणीय क्षति, गृह ग्राम कुरूद डीह में 10 जनवरी को अंतिम संस्कार

नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे

AINS NEWS 24X7…. नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे और कमजोर थे। उन्होंने आज आख़िरी साँसें ली।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई दिनों से अपने पिताजी की देखभाल में व्यस्त थे। वे लगभग प्रतिदिन अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जान रहे थे। श्री बघेल की माता जी का कुछ साल पहले ही निधन हो गया था और अब पिता श्री का चला जाना उनके जीवन की अपूरणीय क्षति है।

पिता के निधन की खबर मिलते ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से वापस लौट रहे हैं. वे दोपहर 1:40 की फ्लाइट से वापस लौटेंगे.

भूपेश बघेल के पिता का अंतिम संस्कार 2 दिन बाद हो सकता है. क्योंकि भूपेश बघेल की छोटी बहन भारती बघेल जो अमेरिका में रहती है, उनके छत्तीसगढ़ लौटने के बाद ही अंत्येष्टि कार्यक्रम किया जाएगा. भूपेश बघेल के गृह ग्राम कुरूद डीह में 10 जनवरी को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 

Related Articles

Back to top button