छत्तीसगढ़

5 से 10 और 11 से 17 साल तक के बच्चों ने दिखाइ अपनी प्रतिभा, रैंप वॉक पर थिरके मॉडल भी

छोटे बच्चों ने नृत्य कर, गीत गाकर और इंस्ट्रूमेंट बजाकर अपने प्रतिभा को प्रदर्शित किया

AINS NEWS 24X7….. निहार प्रोडक्शन द्वारा आयोजित डांस कंपटीशन और फैशन शो में बच्चों और बड़ों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वीआईपी रोड के होटल वेलकम श्री में आयोजित हुए इस प्रतियोगिता और फैशन शो में छोटे बच्चों ने नृत्य कर, गीत गाकर और इंस्ट्रूमेंट बजाकर अपने प्रतिभा को प्रदर्शित किया वहीं पिछले वर्ष की मिस छत्तीसगढ़ का खिताब जीतने वाली सेलिब्रिटी रितिका ने मॉडलिंग के गुर सिखाए।

 

कार्यक्रम के आयोजक नेहा पटेल हरपाल सिंह के साथ मिस एशिया सोनम श्रीवास्तव और मिस भारत गार्गी सोनवानी समेत जेसीआई के सदस्यों ने बच्चों और आए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डांस प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई जिसमें टैलेंट शो और रनवे शो रहा। कार्यक्रम में रायपुर के रैप कलाकारों का प्रदर्शन उल्लेखनिय रहा। पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष रूप से पधारे राइस मिलर संगठन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, निर्माता अशोक तिवारी, अभिनेता दिनेश साहू, पत्रकार राजेश मिश्रा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर मीडिया कर्मी और समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया जिनमें पत्रकार मेघा तिवारी, मनदीप सिंह का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में बच्चों और मॉडलों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान अमरजीत संधू और वेलकम श्री के संचालक टंडन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button