छत्तीसगढ़
पत्रकार सुनील नामदेव को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई, उत्पीड़न का भयानक दौर झेलने वाले पत्रकार
जमानत भी अब तब मिली है जब राज्य में कांग्रेस का राज ख़त्म होकर भाजपा का राज आ गया है

AINS NEWS 24X7….भूपेश बघेल के शासन में सिस्टम के उत्पीड़न का भयानक दौर झेलने वाले पत्रकार सुनील नामदेव को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उनको जेल में डालने के लिए तत्कालीन सरकार के निर्देश पर पुलिस ने जबरन उनकी पॉकेट में ड्रग रख दिया था। उनकी जमानत न हो, इसके लिए पूरा प्रबंध हर स्तर पर किया गया था। जमानत भी अब तब मिली है जब राज्य में कांग्रेस का राज ख़त्म होकर भाजपा का राज आ गया है। चीफ जस्टिस की बेंच से उन्हें जमानत मिल गई है।









