छत्तीसगढ़
कोंडागांव बंधातालाब में आयोजित दीपोत्सव में उमड़ा जनता का अपार उत्साह, 10 हजार दीये जलाए गए
पड़ा और सभी आयु वर्ग के लोगों ने यहां दीप प्रज्ज्वलित कर अपने उत्साह को प्रगट किया

AINS NEWS 24X7 कोंडागांव…… 22 जनवरी 2024,को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में जहां घर-घर दीप जलाकर उत्सव मनाया गया, वहीं बंधातालाब कोंडागांव में 10 हजार दीये जलाए गए। स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में शहरवासियों का उत्साह उमड़ पड़ा और सभी आयु वर्ग के लोगों ने यहां दीप प्रज्ज्वलित कर अपने उत्साह को प्रगट किया। यहां शिव मंदिर प्रांगण से लेकर तालाब के किनारे दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अनुविभागीय दंडाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम, तहसीलदार श्री विजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।






