छत्तीसगढ़

श्रुति फाउंडेशन में सदस्यों की नियुक्ति कर किया गया विस्तार, जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और मीडिया प्रभारी की दुर्ग जिले में की गई नियुक्ति

टीम के गठन का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि संस्था द्वारा सभी जिलों में सामाजिक कार्य किया जा सके

AINS NEWS…श्रुति फाउंडेशन की संस्थापिका व अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ के हर जिले में अपनी संस्था के विस्तार को देखते हुए टीम के गठन का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि संस्था द्वारा सभी जिलों में सामाजिक कार्य किया जा सके, इसकी शुरुआत करते हुए अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने दुर्ग जिले की टीम की घोषणा की,

जिसके अंतर्गत प्रीती खरे को दुर्ग जिला का अध्यक्ष बनाया गया है, इसी तरह पिपरछेड़ी गांव की रेखा यादव को दुर्ग जिला का उपाध्यक्ष बनाया गया,

 

 

 

 

दुर्ग की मंजू पांडे को जिले की महासचिव नियुक्त किया गया, सचिव के पद पर जया पिल्ले की नियुक्ति की गई, वही दुर्ग के शंकर सक्सेना को दुर्ग जिला का सचिव बनाया गया है, उपाध्यक्ष के रूप में दुर्ग की साधना चौधरी को भी जिम्मेदारी दी गई है,

इसी तरह श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था के दुर्ग जिले में मीडिया प्रभारी के रूप में श्वेता ताम्रकार को नियुक्त किया गया है,

 

 

 

 

 

 

 

 

सभी को अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्व पर खरा उतरने की बात कही

 

Related Articles

Back to top button