छत्तीसगढ़

मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर में 218 करोड रुपए के 10 कामों को ठेकेदार से छीन लिया गया

रायपुर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के भाई मोहम्मद असगर हैं

AINS NEWS 24X7….. छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर में 218 करोड रुपए के 10 कामों को ठेकेदार से छीन लिया गया है। इसमें से करीब 200 करोड रुपए के नौ कम रायपुर कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही थी बाकी एक काम कल्याण टोल नाम की कंपनी के पास है। रायपुर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के भाई मोहम्मद असगर हैं। इस मामले की मंत्री ओपी चौधरी के पास दस्तावेजों के साथ शिकायत गई थी। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह कंपनी पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के परिवार से जुड़ी है इसकी जांच की जाएगी। जून में सभी काम पूरे हो जाने थे इसके बावजूद कंपनी को हर 3 महीने में एक्सटेंशन दिया जाता रहा। पड़ताल करने पर यह भी सामने आया कि स्मार्ट सिटी के काम में 50% केंद्र और 50% शेयर राज्य का होता है। जून महीने में स्मार्ट सिटी का काम बंद हो जाएगा, ऐसे में पूरा खर्च राज्य सरकार को ही उठाना पड़ेगा, इसे देखते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने काम को तेजी से करने को कहा है। पूरे मामले में मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की काम ना करने पर भी एक्सटेंशन मिलता रहा इसलिए अनुबंध निरस्त किया गया।

 

Related Articles

Back to top button