छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के शांत माहौल में जहर घोलकर यहां के सौहार्द को बिगाड़ने की अत्यंत घिनौनी घटना

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की

AINS NEWS……मोदी जी और योगी जी के नाम पर सत्ता हासिल कर लेने मात्र से सनातन समाज का उद्धार नही होगा बल्कि मोदी योगी बनना पड़ेगा। बिरनपुर साजा का घाव अभी भरा नही है कि एक बार फिर छत्तीसगढ़ के शांत माहौल में जहर घोलकर यहां के सौहार्द को बिगाड़ने की अत्यंत घिनौनी घटना गृहमंत्री के गृह जिले में विगत 20 जनवरी को घटित हुई है। विशेष समुदाय के लगभग आधा दर्जन लोगों ने मिलकर गौ सेवक साधुराम यादव का सर तन से जुदा कर दिया है। इस समय ना सिर्फ देश अपितु संपूर्ण विश्व का हिंदू प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मना रहा है वहीं छत्तीसगढ़ के शांत माहौल में जहर घोलने का घृणित कार्य इन जिहादियों ने किया है इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। दुबे ने कहा कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित गठबंधन वाली महाराष्ट्र सरकार दूसरे दिन ही बुलडोजर की कार्रवाई कर रही है, इस काम के लिए केवल छत्तीसगढ़ में मुहरत का इंतजार हो रहा है। जिहाद के नाम पर हिन्दू योद्धाओं को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों के नाक में नकेल कसने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कठोर से कठोर कदम उठाए तथा बुलडोजर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल पूरे प्रदेश में वृहद आंदोलन करेगा।

Related Articles

Back to top button