छत्तीसगढ़मनोरंजन

मेरी माँ कर्मा फ़िल्म के राजेश और बीना बने प्रांतीय स्टार प्रचारक- 5अप्रेल को होगी फ़िल्म रिलीज

साहू समाज के लिए होगा अभूतपूर्व दिन

AINS NEWS 24×7…….साहू समाज के आराध्य देवी मेरी माँ कर्मा हिन्दी धार्मिक फिल्म के प्रोड्यूसर डी एन साहू, यू.के. साहू के निर्देश पर नारायण लाल साहू राष्ट्रीय स्टार प्रचारक एवं छतीसगढ़ प्रभारी, गुरुशरण साहू छतीसगढ़ सह प्रभारी के अनुशंसा पर राजेश साहू जिला अध्यक्ष जिला साहू संघ कोंडागांव एवं बीना साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दंतेवाड़ा को प्रांतीय स्टार प्रचारक के पद पर नियुक्त किया गया है।राजेश साहू जिला अध्यक्ष कोंडागांव एवं बीना साहू उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा ने बताया कि 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली मेरी माँ कर्मा फ़िल्म के प्रोडयुशर डी. एन. साहू के अथक प्रयास से हम सबकी आराध्या माँ कर्मा जी के जीवन चरित्र पर आधारित फ़िल्म का निर्माण किया गया है इस फ़िल्म को बनाने में इन्होने काफ़ी मेहनत की है अब हम सबका दायित्व बन जाता है की उनकी मेहनत का सही फल मिले हम लोग हिम्मत प्रदान करें एवं उनका मनोबल बढ़ाये और इस पुण्य कार्य में सभी सामाजिक संगठन का साथऔर सहयोग चाहिए ताकी इस फ़िल्म के माध्यम माँ कर्मा की ख्याति पूरे देश विदेश में फैले ऐसा उनका सपना है और पूरा देश -विदेश में माँ कर्मा के कर्मयोग एवं कृष्ण की भक्ति को जाने पहचाने और फ़िल्म के प्रोडयुसर डी एन साहू के सपना को साकार करने में सिर्फ साहू समाज ही नहीं सभी लोगो का सहयोग चाहिए ताकी आने वाले समय मे सभी सामाजिक बंधु अपने ईष्ट देवी देवताओं पर फ़िल्म निर्माण कर सके हम अपील करते है इस फ़िल्म को तन – मन से सहयोग जरूर देवे। मेरी मां कर्मा के लिए पापकार्न फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा प्रांतीय स्टार प्रचारक राजेश साहू एवं बीना साहू को बनाये जाने पर साहू समाज के पदाधिकारियों ने ख़ुशी व्यक्त किये है।जहाँ राजेश साहू समाज के विभिन्न पदों तहसील अध्यक्ष,युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता एवं पत्रकार भी है वही बीना साहू वर्तमान में नगर पालिका बचेली के पार्षद है सामाजिक गतिविधि में लगातार सक्रिय रहते हुए साहू समाज के विभिन्न पदों में कार्यरत है।इस नियुक्ति में नागेंद्र गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है वही इस नियुक्ति पर भूपेंद्र साहू ,कमलेश साहू, नरेंद्र साहू ,टीकम चंद साहू, भगत राम साहू ,नेहरू राम साहू ,पंचूराम साहू, श्रीमती नारायण साहू, वैभव चंदन ,योगेश साहू , उर्मिला साहू ,लक्ष्मी साहू ,भारती साहू ,डॉ निर्मला साहू ,दीपा साहू, गायत्री साहू ,माधुरी साहू, तूलेश्वरी साहू,कमला साहू,संगीता चंदन, श्रद्धा साहू, आसकरण साहू, बीरबल साहू, महेश साहू,गजेंद्र साहू कमलेश साहू, लीला शंकर साहू, मनोज साहू,बसंत साहू,अशोक साहू, पवन कुमार साहू, प्रदीप साहू, तुलसी साहू, बृज लाल साहू, लोमश साहू, उमेश साहू,संतोष साहू,सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारियों ने ख़ुशी व्यक्त किये है।

Related Articles

Back to top button