क्राइमछत्तीसगढ़

पुलिस ने दोबारा मेडिकल जांच कराने की बात कही, 40 साल की पीडि़त विधवा महिला खून से लथपथ बेहोश हालत में मिली थी

पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई

AINS NEWS BILASPUR….. बिल्हा थाना इलाके में एक महिला खून से लथपथ बेहोश हालत में मिली। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया तो आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। अब पुलिस ने दोबारा मेडिकल जांच कराने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक 40 साल की पीडि़त महिला विधवा है। सोमवार को वह बेहोशी की हालत में गांव में पड़ी मिली थी। आसपास के लोगों ने उसे बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button