राष्ट्रीय

कौन हैं तुम्हारे मालिक? राहुल गाँधी ने एक सवाल पर पत्रकार से पूछा, खूब हो रही किरकिरी

मंगलवार को रायबरेली में एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

AINS NEWS 24X7…. कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को रायबरेली में एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए, उन्होंने पत्रकार की जाति, नाम और मालिक तक के बारे में पूछना शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पत्रकार की पिटाई करना भी शुरू कर दी थी लेकिन राहुल उन्हें रोकते नजर आए। अब बीजेपी की तरफ से इस कृत्य को शर्मनाक बताते हुए राहुल गांधी की फ्रस्ट्रेशन करार दिया जा रहा है। राहुल गांधी की रैली में हुई मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में दिख रहा है कि पत्रकार को भीड़ ने घेर रखा है और गाड़ी पर खड़े राहुल गांधी पत्रकार से सवालों की बौछार कर रहे हैं, वह पूछ रहे हैं कि आप किस मीडिया से हैं, आपका नाम क्या है और आपके मलिक का नाम बताओ। माइक पकड़े राहुल गांधी कहते हैं मारो मत, मारो मत, उसका नाम बताओ, वो ओबीसी नहीं है, दलित नहीं है, आदिवासी नहीं है। अरबपति है वह, छोड़ दो, उसको यहां भेजो, मारो मत उसको
पूरे मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने कहा कि न्याय यात्रा में भीड़ नहीं जुटा पाने का फ्रस्ट्रेशन राहुल गांधी पत्रकारों पर निकाल रहे हैं। भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने वीडियो ट्वीट कर कहा इस हद तक पहुंचे यह शर्मनाक है।

 

Related Articles

Back to top button