छत्तीसगढ़मनोरंजन

‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर का मुख्य आकर्षण आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार है, जिसे एक्ट्रेस अदा शर्मा ने निभाया

‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ 15 मार्च को देश भर के सिनमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है

AINS NEWS…. डायरेक्टर सुदीप्तो सेन और एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ के लिए एक्साटइमेंट तेज है। ऐसा इसिलए क्योंकि विपुल, सुदीप्तो एवं अदा की तीकड़ी ने पहले द केरल स्टोरी जैसी फिल्म दी है। ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ 15 मार्च को देश भर के सिनमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

ट्रेलर में नक्सलियों द्वारा CRPF जवानों को मारने की दिल दहला देने वाली झलक है। इसके अलावा दिखाया गया है कि किस तरह से JNU के क्षेत्रों द्वारा देश के जवानों की मौत का जश्न मनाया जाता है। इंसानों को काटने के सीन से लेकर राष्ट्रगान गाने पर बच्चों को जलाए जाने, राजनीतिक हस्तियों की गोली मारकर हत्या करने और निर्दोष लोगों को फांसी पर लटकाए जाने के सीन्स तक ट्रेलर में हैं। ट्रेलर का मुख्य आकर्षण आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार है, जिसे एक्ट्रेस अदा शर्मा ने निभाया है।

 

Related Articles

Back to top button