छत्तीसगढ़

जनचेतना केंद्र टाटामारी में राज्य स्तरीय इमली प्रोसंस्करण शिविर, वनवृत्त के 300 से अधिक महिला समूह शामिल

राज्य वनोपज के प्रबंध संचालक श्री आनंद बाबू व केसकाल वनमण्डल अधिकारी गुरूनाथन एन ने संयुक्त रूप से शिविर का उदघाटन किया

AINS NEWS केशकाल…… वनमण्डल केसकाल अन्तर्गत जनचेतना केंद्र टाटामारी में दिनांक 04.03.2024 से लेकर दिनांक 05.03.2024 तक दो दिवसीय राज्यस्तरीय इमली प्रोसंस्करण कार्यशाला का शुभारंभ दिनांक 04.03.2024 को राज्य वनोपज सहकारी समिति रायपुर से आए प्रबंध संचालक आनंद बाबू व केसकाल डीएफओ गुरूनाथन एन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला में कांकेर वनवृत्त, जगदलपुर, बालोद, धमतरी व सरगुजा सहित 300 से अधिक महिला स्व सहायता समूहों ने भाग लिया
शिविर में उपस्तित समूहों में जिला यूनियन के अन्तर्गत संचालित महीला समूहों को इमली प्रथमिक प्रसंस्करण, व गुणवत्ता नियंत्रण व भंडारण का प्रशिक्षण अधिकारियो द्वारा दिया गया, टाटामारी में हुए प्रशिक्षण में वनमण्डल केसकाल अन्तर्गत समस्त आधिकारी व कर्मचारियों उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button