छत्तीसगढ़

अजीत यादव बने छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश संगठन मंत्री, किया प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी का आभार व्यक्त 

संगठन में सदस्य व पदाधिकारी संगठन की रीढ़ की हड्डी होती है जिसके बगैर संगठन का संचालन मुमकिन नहीं है

AINS NEWS मुंगेली…. पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन जो हमेशा पत्रकारों की हित मे सदैव तत्पर रहते है इसी कड़ी को आगे बड़ाने के लिए हर जिलों मे और प्रदेश संगठनों का लगातार विस्तार किया जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी के द्वारा इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब में विगत वर्षों से छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के जिला उपाध्यक्ष के पद पर सक्रिय रूप से काम करके जिला के पत्रकारिता को नया आयाम स्थापित करने के पश्चात् अजीत यादव को छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष श्री संदीप तिवारी राज ने संगठन के भव्य विस्तार एवं नया आयाम देने के लिए अजीत यादव को प्रदेश संगठन मंत्री की कमान सौंपी है,

प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त होने पर कहा की संगठन में सदस्य व पदाधिकारी संगठन की रीढ़ की हड्डी होती है जिसके बगैर संगठन का संचालन मुमकिन नहीं है, जिस प्रकार आज हमारे छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी पूरे प्रदेश के पत्रकारों को संगठित रूप से एकत्र कर उनके सुख दुख में खड़े होकर सभी की आवाज बुलंद करते आए हैं उसी प्रकार मैं हमेशा संघ के सदस्य व पदाधिकारियों के कदम से कदम मिला कर संगठन की नियम व रूपरेखा का हमेशा पालन करूंगा व पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार कर राज्य सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं चल रहें हैं सभी योजनाओं का लाभ हमारे सभी पत्रकार भाइयों को संगठनात्मक तरीके से एकत्र कर पत्रकारों पे होने वाले समस्या व उत्पीड़न के लिए हमेशा संघर्ष की लड़ाई लड़कर सभी एक जुट रहेंगे कहते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप तिवारी राज सहित सभी जिलों के सदस्य एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया

 

Related Articles

Back to top button