छत्तीसगढ़
वूमनिया 2024 महिला सम्मान समारोह में 20 जिलों की 51 महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, 9 मार्च को होगा आयोजन
शिक्षा,चिकित्सा ,कला, खेल ,लेखन ,कविता, आदि के क्षेत्र में जो महिलाओं ने अपना नाम का परचम लहराया है ऐसी महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं

AINS NEWS…. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जहां विभिन्न स्थानों में महिलाओं का सम्मान कर कार्यक्रम किया जा रहे है ,वहीं लावण्या फाउंडेशन के द्वारा 9 मार्च दिन शनिवार सुबह 10:00 से 2 वृंदावन हॉल में छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न जिलों से महिलाओं को चुनकर अलग अलग क्षेत्र में उन्हें सम्मानित किया जा रहा है । शिक्षा,चिकित्सा ,कला, खेल ,लेखन ,कविता, आदि के क्षेत्र में जो महिलाओं ने अपना नाम का परचम लहराया है ऐसी महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की विशेषता है की छत्तीसगढ़ जिले के लगभग 20 जिलों की 51 महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जिससे समाज के और लोगो को उनसे प्रेरणा मिल सके।





