क्राइमछत्तीसगढ़

पत्नी का धारदार कैची से गले में प्राणघातक हमला कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी याज्ञवल्क देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय रायपुर भेजा गया

AINS NEWS…. मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी याज्ञवल्क देवांगन जो ग्राम केशला वार्ड क्र. 20 शांति नगर थाना खरोरा जिला रायपुर का निवासी है, आरोपी की पहली पत्नी की मृत्यु वर्ष 2019 में बिमारी से हो जाने के उपरांत वर्ष 2021 में मृतिका श्रीमती तीजन बाई देवांगन को दुसरी पत्नी बनाकर लाया था। उसके बाद से दोनो पति-पत्नि आये दिन घरेलु बातो को लेकर झगड़ा – विवाद होते रहते थे। घटना दिनांक 06.03.2024 को सुबह लगभग 09.30 बजे आरोपी द्वारा मृतिका को कपड़े धोने के लिये कहा, लेकिन मृतिका द्वारा मै यहां कपड़ा धोने नही आयी हूं, तुम्हे धोना है तो धो लो कहने पर आरोपी पति नाराज होकर वही सिलाई मशीन के ऊपर रखे लोहे के धारदार कैची से मृतिका के गले में गोदकर उसकी हत्या कर दिया। थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 164/ 2024 धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर आरोपी याज्ञवल्क देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय रायपुर भेजा गया है।

नाम आरोपी : याज्ञवल्क पिता स्व. समारू देवांगन उम्र 44 साल साकिन केशला वार्ड क्र. 20 शांति नगर थाना खरोरा जिला रायपुर
गिरफ्तारी दिनांक : 07.03.2024 को 12.20 बजे।

 

Related Articles

Back to top button