छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की राशि की अंतरित

आर्थिक आत्मनिर्भरता का सहज उत्साह

AINS NEWS…. साइंस कालेज मैदान में जुटी मातृशक्ति अद्भुत आत्मविश्वास और उत्साह से भरी हैं। यह आत्मविश्वास और उत्साह उन्होंने कड़ी मेहनत से अर्जित किया है। छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने की दिशा में उन्होंने बड़ी भागीदारी निभाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें एक हजार रुपए महीने की गारंटी दी थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने सभी वर्गों के लिए मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने के साथ ही महिलाओं से किया वायदा भी पूरा किया है और आज महिलाओं के लिए मोदी जी की गारंटी का सपना पूरा हो रहा है।

आज 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि अंतरित की जाएगी। साइंस कालेज मैदान में माताओं-बहनों में योजना को लेकर अपूर्व उत्साह नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दी थी। गारंटी पूरी होने का उत्साह इन महिलाओं के चेहरे पर छलक रहा है।
इस स्नेह राशि से महिलाएं अपने लिए छोटी-छोटी खुशियां खरीद सकेंगी। अपने लिए, अपने बच्चों के खर्च के लिए यह उनकी अपनी राशि होगी।

Related Articles

Back to top button