छत्तीसगढ़

रायपुर क्वींस क्लब मामले में बड़ी कार्रवाई, संचालक हरबख्श सिंह बत्रा का अनुबंध निरस्त

लॉकडाउन में शराब पार्टी कर नियमों का उल्लंघन किया गया था

AINS NEWS रायपुर…. Raipur Queens Club लॉकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संचालक हरबक्श सिंह बत्रा का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, आईबीसी 24 की टीम ने सारी अनियमितता का खुलासा किया था। जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण ने बड़ी कार्रवाई की है।

Raipur Queens Club अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण ने एमिनेंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध खत्म कर दिया है। अब छग हाउसिंग बोर्ड अपने अधिपत्य में लेगा आपको बता दें कि लॉकडाउन में शराब पार्टी कर नियमों का उल्लंघन किया गया था। नियम के विपरीत तीसरी पार्टी को क्लब सोप था। सुनवाई के अवसर दिए जाने के बावजूद जवाब नहीं दिया। अब क्वींस क्लब की बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को हाउसिंग बोर्ड अपने कब्जे में लेगा।

बता दें कि 27 सितंबर 2022 की रात वीआईपी रोड स्थित क्लब में शंकर नगर की एक युवती का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान पार्टी में शामिल हुए हितेश पटेल ने गोली चला दी थी। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही आरोपी हितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Back to top button