छत्तीसगढ़

कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा मीडिया एवं व्यय अनुवीक्षण कार्यों का किया गया औचक निरीक्षण

सभी पार्टियों के प्रचार व्ययों पर अच्छी तरह निगरानी रखने दिए निर्देश... कुणाल दुदावत कलेक्टर जिला कोंडागांव

AINS NEWS कोण्डागांव….  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जिला कार्यालय में बनाए गए मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति, वीडियो अवलोकन दल और व्यय अनुवीक्षण कार्यालय के कार्यों का औचक निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत द्वारा रविवार को किया गया । इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव हेतु लागू आचार संहिता का पालन करवाने एवं तय सीमा के भीतर व्ययों को नियंत्रित रखने के लिए बनाये गए समितियों को अच्छी तरह कार्य करने तथा सभी पार्टियों को एक समान मानते हुए सभी के व्ययों एवं उनके कार्यों पर पैनी नजर रखते हुए व्ययों को संबंधित प्रत्याशी खातों में जोड़ने के निर्देश दिए।


उन्होंने आचार संहिता की निगरानी के लिए उड़नदस्तों के माध्यम से लगातार जांच करवाने के भी निर्देश दिए। श्री दुदावतने ने निरीक्षण करते हुए मीडिया में आने वाले पेड न्यूज, फेक न्यूज़ तथा विज्ञापनों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ बदलते युग में सोशल मीडिया की अहम भूमिका को बताते हुए उस पर कड़ी निगरानी रखने एवं निर्वाचन को प्रभावित करने वाले लोगों के सभी सोशल मीडिया अकाउंटों की दिन रात निगरानी करने को कहा। स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए सभी को कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष, सी विजिल एवं राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, जिससे निर्वाचन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री अजय उरांव, जिला कोषालय अधिकारी चंद्रशेखर मेंडेकर, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री अर्जुन पाण्डेय सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button