छत्तीसगढ़

बड़ेओडागांव शिव मंदिर परिसर में  27 मार्च से आयोजित गायत्री महायज्ञ पर बैठक संपन्न

09 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

AINS NEWS केसकाल/फरसगांव……. जिला कोंडागांव के ब्लॉक फरसगांव अन्तर्गत वनांचल क्षेत्र बड़े ओडागांव में दिनांक 27.03.2024 से आयोजित 09 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार जनों के ओर से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों जनपद पंचायत के सदस्यगण व सरपंच गणों के साथ क्षेत्र वासियों ने महत्वपूर्ण बैठक की है,  बैठक में गायत्री परिवार के ओर से अयोजित कार्यक्रम पर चर्चा उपरांत सभी लोगों ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम को सफल बनाने पर प्रस्ताव पारित किया
बैठक में आयोजक महाप्राण,हरिशंकर नेताम, लक्ष्मी नाथ नाग व अयोजन समिती के अन्य सदस्यों के अलावा बडी संख्या में जनप्रतिनिधिगण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button