सोनडोंगरी तालाब का नगर निगम, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने निरीक्षण, टोवाल बनाने रखी मिट्टी को कार्य पूर्ण होते ही हटाया गया
निरीक्षण में तालाब को पाटे जाने की जनशिकायत सही नहीं पायी गयी

AINS NEWS…. रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 के क्षेत्र के तहत सोनडोंगरी तालाब का निरीक्षण नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्री अरूण ध्रुव ने स्मार्ट सिटी कार्यपालन अभियंता श्री अग्रवाल, जोन सहायक अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे,स्मार्ट सिटी उप अभियंता श्री शुभम तिवारी की उपस्थिति में किया. अधिकारियों ने सोनडोंगरी तालाब में टोवाल के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया.टोवाल के कार्य के चलते वहाँ रखी गयी मिट्टी को हटा दिया गया है. कार्य प्रगति पर है. शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा. सोनडोंगरी तालाब को पाटे जाने की जनशिकायत पर किये गए निरीक्षण के दौरान तालाब पाटे जाने की शिकायत सही नहीं पायी गयी.





