राजनीतिराष्ट्रीय

सुप्रिया को एक और बड़ा झटका कांग्रेस की तरफ से, कांग्रेस ने सुप्रिया श्रीनेत की जगह वीरेंद्र चौधरी को मैदान में उतार दिया

सुप्रिया श्रीनेत ने 2019 के चुनाव में इसी सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थी

AINS NEWS…. कांग्रेस नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज सीट से टिकट नहीं मिला, कांग्रेस ने बुधवार को 14 उम्मीदवारों की अपनी आठवीं सूची में महाराजगंज में सुप्रिया की जगह वीरेंद्र चौधरी को मैदान में उतार दिया है। बता दें कि सुप्रिया श्रीनेत ने 2019 के चुनाव में इसी सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थी, अब कंगना रनौत पर बयान देकर सुप्रिया को एक और बड़ा झटका कांग्रेस की तरफ से लगा है। हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के इन्स्टाग्राम हेंडल पर हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर हुई थी जिसमें कंगना की एक बोर्ड तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बतायगा? इसके बाद सुप्रिया ट्रोल हुई तो उन्होंने आनन फानन में पोस्ट को हटा दिया। सुप्रिया के इस पोस्ट के बाद चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, चुनाव पेनल ने कहा कि श्रीनेत की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता और राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के दौरान गरिमा बनाए रखने की सलाह का उल्लंघन है। आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत से 29 मार्च की शाम 5:00 बजे तक जवाब मांगा है।

 

Related Articles

Back to top button