राष्ट्रीय

आयुष्मान के तहत ट्रांसजेंडरों का होगा सालाना 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज

ट्रांसजेंडर समुदाय को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही ट्रांसजेंडर निःशुल्क लिंग परिवर्तन करा सकेंगे

नई दिल्ली।। ट्रांसजेंडर समुदाय को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही ट्रांसजेंडर निःशुल्क लिंग परिवर्तन करा सकेंगे। अभी तक देश में किसी अस्पताल में सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी निःशुल्क उपलब्ध नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की घोषणा किया है।

वहीं, इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि अब ट्रांसजेंडर को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक के सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसकी पात्रता के लिए ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र अनिवार्य है, जिसे सरकार के राष्ट्रीय पोर्टल द्वारा जारी किया जाता है।

नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मांडविया ने कहा कि आयुष्मान योजना परिवारों के लिए है। लेकिन यह समाज परिवार से नहीं जुड़ी है। इसलिए हमने ट्रांसजेंडर समाज को 5 लाख का बीमा देने के लिए परिवार की परिभाषा में बदलाव किया है। देश में कुल 4.80 लाख ट्रांसजेंडर रजिस्टर्ड हैं।

वहीं, एनएचए के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि ट्रांसजेंडर को आयुष्मान भारत के मौजूदा 1200 से ज्यादा पैकेज का लाभ मिलेगा। साथ ही ये लिंग परिवर्तन भी करा सकेंगे। इससे जुड़ा स्वास्थ्य पैकेज घोषित किया जाएगा। इस पर काम चल रहा है।

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी कार्ड पर अब आपको केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना का लोगो भी दिखाई देगा। आयुष्मान कार्ड पर ब्रांडिंग को लेकर लंबे समय से केंद्र और राज्य सरकारों के बीच विवाद था। जिसे लेकर मंत्रालय ने सभी की सहमति से यह बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। डॉ.् मंडाविया ने बताया कि अब केंद्र और राज्य दोनों की को ब्राडिंग कार्ड पर दिखाई देगी। अभी तक 33 में से 31 राज्यों ने इस पर सहमति जताई है। इनमें से 29 राज्यों में लाभार्थियों के कार्ड पर बदलाव किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button