राष्ट्रीय

इस मसले पर जनता जवाब देगी-अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने मामले पर फैसला फिलहाल सुरक्षित रखा

अरविंद केजरीवाल ने पेशी के दौरान कहा कि उन्होंने कोई घोटाला नहीं किया बल्कि स्कैम तो बीजेपी ने किया है

AINS NEWS…. शराब घोटाले मामले में ED द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही है। केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है और इस दौरान उनकी पत्नी और बेटा भी कोर्ट रूम में मौजूद हैं।

पेशी से पहले अपनी गिरफ्तारी को सियासी साजिश करार देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस मसले पर जनता जवाब देगी। अरविंद केजरीवाल ने पेशी के दौरान कहा कि उन्होंने कोई घोटाला नहीं किया बल्कि स्कैम तो बीजेपी ने किया है। कोर्ट ने मामले पर फैसला फिलहाल सुरक्षित रखा है।

Related Articles

Back to top button