छत्तीसगढ़
कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ की इनकम टैक्स नोटिस, विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन
कांग्रेस के सैकड़ो का नेता गण उपस्थित रहे

AINS NEWS…. बीजेपी के इशारों पर आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ की इनकम टैक्स नोटिस जारी करने के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी फायर ब्रिगेड चौक पर प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ता अपने हाथों पर टॉर्च जलाकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पंकज शर्मा, उधो राम वर्मा, प्रमोद दुबे, सहित कांग्रेस के सैकड़ो का नेता गण उपस्थित रहे।





