छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह पर जमीन हड़पने का आरोप, दिवंगत पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी है शशि सिंह

गजराज पगारिया द्वारा अपनी ही पार्टी कांग्रेस की प्रत्याशी पर इस तरह आरोप लगाए जाने से राजनीतिक हल्कों में इसकी खूब चर्चा है

AINS NEWS…. कांग्रेसी नेता व पूर्व महापौर गजराज पगारिया ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी शशि सिंह पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया और थाने में इसकी शिकायत की उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की पत्नी पुष्पा देवी सिंह और बेटी शशि सिंह पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है, गजराज पगारिया द्वारा अपनी ही पार्टी कांग्रेस की प्रत्याशी पर इस तरह आरोप लगाए जाने से राजनीतिक हल्कों में इसकी खूब चर्चा है।शिकायत में गजराज पगारिया ने बताया कि 2500 वर्ग फीट की जमीन हरीश कुमार वासवानी से उन्होंने खरीद कर स्वामित्व और आधिपत्य प्राप्त किया था उसे पूर्व में एक अन्य जमीन को पुष्पा देवी सिंह को उन्होंने विक्रय किया था उस जमीन के विक्रय पत्र के आधार पर पुष्पा देवी सिंह 8 जुलाई 2022 को अपने नाम पर दर्ज कर लिया। यह अपराधिक कृत्य है, पगारिया ने यह भी आरोप लगाया कि पुष्पा देवी की पुत्री शशि सिंह द्वारा राजनीतिक दबाव डलवा कर यह सारा कृत्य किया गया है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई कर समक्ष न्यायालय से दंडित करने का आग्रह किया है। गजराज पगारिया ने इस मामले की शिकायत राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई है। बता दें कि पूर्व में गजराज पगारिया ने पुष्पा देवी सिंह को 4275 वर्ग फीट जमीन विक्रय की थी जिसका 18 मई 2004 को नामांतरण पुष्पा देवी सिंह के नाम पर कर लिया गया था।

 

Related Articles

Back to top button