दुर्घटना

सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल

चुनावी ड्यूटी खत्म कर सुरक्षाबल के जवान जगदलपुर जिला मुख्यालय लौट रहे थे

AINS NEWS…. छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले से लगे ग्राम रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हो गए हैं।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में बीते 19 अप्रैल को वोटिंग हुई. सुरक्षित मतदान सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी. वहीं चुनाव ख्तम होने के बाद चुनावी ड्यूटी खत्म कर सुरक्षाबल के जवान जगदलपुर जिला मुख्यालय लौट रहे थे. इसी बीच दंतवाडा से जगदलपुर नेशनल हाइवे के रायकोट के पास जवानों से भरी बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में लगभग 40 जवान सवार थे.

बताया जा रहा है कि मवेशियों के झुंड सामने आने से बस अनियंत्रित हुई और पलट गई. सूचना मिलने पर कोडेनार थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है. घायलों को उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल रवाना किया जा रहा है. हादसे में बस के साइड में एक गाय भी दबकर घायल हो गई थी. सुरक्षाबल के जवानों ने बस को हटाकर गाय को बचा लिया है. इस हादसे का वीडिया भी सामने आया है.

 

Related Articles

Back to top button