छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष ने किया मीडिया कर्मी आवासीय परिसर के गार्ड रूम का उद्घाटन, बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी रहे उपस्थित

अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मंच से ही कॉलोनी के अध्यक्ष मदन बघेल को 1 वर्ष के लिए और अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की

AINS NEWS… आज मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में नवनिर्मित गार्ड रूम का लोकार्पण प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने किया। इस मौके पर उनके साथ प्रेस क्लब उपाध्यक्ष वैभव शिव बेमेतरी बेमेतरीहा, संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी भी उपस्थित रहे।सर्वप्रथम प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर गार्ड रूम का उद्घाटन किया और इसके लिए कॉलोनी के अध्यक्ष मदन बघेल समेत सभी रहवासियों को बधाई दी।

अपने उद्बोधन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा की बड़ी खुशी की बात है की कॉलोनी में इस तरह के निर्माण कार्य सभी के सहयोग से किया जा रहे हैं, इससे यह साबित होता है कि सभी यहां मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे दूसरी बार सोनडोंगरी आए हैं इसके पूर्व जब पत्रकारों के लिए आवास की तलाश की जा रही थी तब वह आए थे। इस दौरान कॉलोनी के अध्यक्ष मदन बघेल ने अप्रैल माह का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मंच से ही कॉलोनी के अध्यक्ष मदन बघेल को 1 वर्ष के लिए और अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस घोषणा का सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के पूर्व उपाध्यक्ष निश्चय शर्मा, मेहर खान, संतोष राजपूत, दीपक 52 कर, संजू भाई, रोहित बंछोर, नंदू यादव, प्रवीण सिंह, पी एल एन लकी, सुधीर तंबोली, जेएल उसारे, समेत कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button