क्राइम

पटवारी की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या की आशंका जताते हुए भटगांव पुलिस ने बारीकी से की जांच शुरू

शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा

AINS NEWS… नगर पंचायत भटगांव के सिंघीचुआ रोड में हल्का पटवारी की संदिग्ध हालत में उनके बेडरूम में लाश मिली है, लाश को देखकर अंदेशा लगाया गया है कि पटवारी की मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी है।घटना की जानकारी मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है, साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी गई है। पटवारी के शव को देखकर क्षेत्र के लोगों ने हत्या का आशंका भी जताया हैं।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ पटवारी लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी की अपने ही घर के बेडरूम में सोते हुए अवस्था में लाश पाया गया जिसके नाक और मुंह से खून भी निकल रहा है। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताते हुए भटगांव पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू कर दिया है।घटना की सूचना पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

 

Related Articles

Back to top button