छत्तीसगढ़
बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट… शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करे एवं पीड़ितों को उचित मुआवजा दे – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ब्लॉस्ट का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया

AINS NEWS… बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख प्रकट किया है. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन का दुखद समाचार मिला, ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं, शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करे एवं पीड़ितों को उचित मुआवजा दे





