ज्योति कलश का विसर्जन धूमधाम से, कन्या भोज कराया और खीर पुरी का प्रसाद वितरण
भोंगापाल के अंतर्गत जगह-जगह शीतला माता मंदिरों में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ के ज्योति कलश का विसर्जन

AINS NEWS 24X7 राजमन नाग फरसगांव…. महानवमी के अवसर पर हिरक मंडल भोंगापाल के अंतर्गत जगह-जगह शीतला माता मंदिरों में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ के ज्योति कलश का विसर्जन किया गया, हीरक मंडल भोंगापाल के गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा विधि विधान के साथ एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न की, वही ग्राम कोलेंगा झाकरी घोहडा़ शीतला माता मंदिर पर पूजा अर्चना कर ज्योति कलश का विसर्जन धूमधाम से किया गया, प्रसिद्ध गौतम बुद्ध के समीप शिवलिंग प्रांगण में भी एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ कार्यक्रम का आयोजन बुध्ददेव संरक्षण समिति के द्वारा संपन्न कराया गया, यहाँ आसपास से लोगों ने अपनी मनोकामना के लिए ज्योत जलाए थे, भोंगापाल मे मां शीतला मंदिर एवं शिवलिंग प्रांगण की ज्योति कलश का एक साथ विसर्जन कर कन्या भोज कराया गया, खीर पुरी का प्रसाद वितरण किया गया





