क्राइम

72 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद चार अंतर्राज्यीय शूटरों को पकड़ा गया, चारों शूटर झारखंड के कुख्यात गैंग अमन साहू के गुर्गे है

आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु रायपुर, झारखण्ड एवं राजस्थान में 72 घंटे चलाया गया गोपनीय ऑपरेशन

AINS NEWS… रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश  कुमार मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए खुलासा किया कि  राजधानी  रायपुर पुलिस ने कुख्यात गैंग के चार शुटरों को रायपुर और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। 72 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद चार अंतर्राज्यीय शूटरों को पकड़ा गया। आरापियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि राजधानी में एक बड़े कारोबारी के द्वारा पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या की प्लांनिग कर ये शूटर राजधानी रायपुर पहुंचे थे। उनकी योजना पूरी होने से पहले ही रायपुर पुलिस ने चारों को धर-दबोचा है।

इस कार्रवाई में सबसे बड़ी बात ये है कि ये चारों शूटर झारखंड के कुख्यात गैंग अमन साहू के गुर्गे है। बॉलीबुड एक्टर सलमान खान के घर भी इसी गैंग के लोगों ने पूर्व में फायरिंग की थी। पकड़े गये शूटर्स अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर टार्गेट को अंजाम देते थे। वर्तमान में अमन साहू के गैंग को झारखंड निवासी मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर ऑपरेट कर रहा है।आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु रायपुर, झारखण्ड एवं राजस्थान में 72 घंटे चलाया गया गोपनीय ऑपरेशन।आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 223/24 धारा 399, 402, 386, 120बी भादवि. एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध।

 

Related Articles

Back to top button