छत्तीसगढ़

VIDEO…लोगों को ठोकर मारते भागती रही कार, पुलिस ने नहीं की कार चालक के खिलाफ कोई कार्यवाही

पुलिस ने कार चालक के रिपोर्ट के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धारा लगाकर अपराध दर्ज कर दिया

AINS NEWS GARIYABAND… राजिम थाना क्षेत्र के नवापारा के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को ठोक दिया उसके बाद उसे रोकने गए युवक की जान की परवाह किए बगैर उसने कार को 2 किलोमीटर तक दौड़ाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन कार चालक ने कार को नहीं रोका। जब कार रुकी की तो लोगों ने कार चालक को पीटा। कार चालक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी, पुलिस ने कार चालक के रिपोर्ट के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धारा लगाकर अपराध दर्ज कर दिया, क्योंकि दूसरे पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं आई। पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ, आप भी देखें कैसे कार चालक लोगों को ठोकता चला जा रहा है और कार रोक भी नहीं रहा है…

 

 

Related Articles

Back to top button