हाथ में चाकू लेकर लहरा रहा जमीर हैदर पकडा गया, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
नशे के विरूद्ध एवं जुआ ,सटटा, चाकु लेकर घूमने वाले अपराधी जैसे अन्य अपराधो पर रोक लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है

AINS NEWS…. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक IPS संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध एवं जुआ ,सटटा, चाकु लेकर घूमने वाले अपराधी जैसे अन्य अपराधो पर रोक लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना आमानाका को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध चौक टैक्सी स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति चाकू अपने पास चाकू रखा है जो अपने हाथ में चाकू लेकर लहरा रहा था, सूचना पर कार्यवाही करते हुये जमीर हैदर पिता खुर्शीद अली उम्र 28 साल निवासी मोमिनपारा मजिस्द के पास थाना आजाद चौक रायपुर को एक धारदार चाकू के साथ पकडा गया अवैध रखे चाकू की जप्ती कार्यवाही करते हुये आरोपी विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 247/2024 धारा -25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।





