छत्तीसगढ़
संयुक्त पुलिस परिवार की 65 माँगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का, भ्रष्टाचारियों पर त्वरित कार्यवाही, अनियमित कर्मचारियों के स्थायीकरण व छत्तीसगढ़ की जनता को उनके पूर्ण अधिकार देने का आस्वाशन
संयुक्त पुलिस परिवार की माँगों, भ्रष्टाचारियों पर तत्काल कार्यवाही, अनियमित कर्मचारियों की मांगों, व छत्तीसगढ़ की जनता के अधिकारों को लेकर माननीय गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी से 3 घण्टे वृहद चर्चा

AINS NEWS…. आजाद जनता पार्टी के अध्यक्ष उज्जवल दीवान, सचिव आशीष अवस्थी, हिमांशु वर्मा व अन्य सदस्यगण संयुक्त पुलिस परिवार की माँगों, भ्रष्टाचारियों पर तत्काल कार्यवाही, अनियमित कर्मचारियों की मांगों, व छत्तीसगढ़ की जनता के अधिकारों को लेकर माननीय गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी से 3 घण्टे वृहद चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने उज्जवल दीवान के साथ भोजन भी ग्रहण किया व संयुक्त पुलिस परिवार की 65 माँगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का, भ्रष्टाचारियों पर त्वरित कार्यवाही, अनियमित कर्मचारियों के स्थायीकरण व छत्तीसगढ़ की जनता को उनके पूर्ण अधिकार देने का आस्वाशन दिया।





