क्राइम

धारदार चाकू के साथ आरोपी अंगलेश्वर गिरफ्तार, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध

हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आम लोगो को आतंकित करते आरोपी अंगलेश्वर वर्मा गिरफ्तार

AINS NEWS…थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रातर्गत ग्राम टेकारी यादव होटल के पास आम जगह पर हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आम लोगो को आतंकित करते आरोपी अंगलेश्वर वर्मा पिता संतोष वर्मा उम्र 19 साल निवासी टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 456/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

Related Articles

Back to top button