जेसीआई रायपुर कैपिटल: 300 से अधिक छात्रों को शिक्षा का उपहार, भोजन और प्रोत्साहन
बच्चों सहित उनके अभिभावक और शाला परिवार के सभी शिक्षक भी उपस्थित

AINS NEWS रायपुर…. जे सी आई रायपुर कैपिटल के साैजन्य से सौभाग्य अन्न योजना कार्यक्रम के तहत शाला प्रवेश दिवस के शुभ अवसर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरेना के ३०० से अधिक छात्रों को शाला प्रवेश उत्सव भोज सौभाग्य अन्ना योजना के तहत एवं विद्याधन के रूप में 300 बच्चो को कापी-किताब ,पेन ,शाला पोशाक एवं चरण पादुका का वितरण शाला के छात्रों के द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया।


यह कार्यक्रम संस्था के जेसीआई के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। समन्वयक थे जेसी सेनेटर चित्रांक चोपड़ा, चैप्टर प्रभारी जेसीआई सेनेटर श्रीकांत पारख, और आई पी पी जेसी सीए विक्रम गिरडकर। इस कार्यक्रम में उपस्थित थे जे सी आई रायपुर कैपिटलज के अध्यक्ष जेसीआई सेनेटर नरेंद्र सिन्हा एवं मुख्य अतिथि के रूप मे रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जेसीआई रायपुर के सुपर चैप्टर कोच जे एफ एस अमिताब दुबे, जे सी आई सिनेटर डॉ. संजय जैन, शाला की प्रिंसीपल श्रीमती मंझारी जैन, जे सी आई सिनेटर संदीप थौरानी और संस्था के कई पदाधिकारीगण जिनमे जे सी विक्रम गिरड़कर,कृतेश चौहान, तुलसी पटेल, विनीत गोहिल, अविनाश गुप्ता , सनत जैन , गौरव कोटाडिया, एवं सचिव कौशिक परमार मौजूद थे।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोग करता जिनके डोनेशन से यह कार्यक्रम संपन्न हुए वे जेसीआई के जेसी सुधीर अग्रवाल जी और परिवार, जेसी रवि गोयल जी और परिवार, जेसी कल्पना गुप्ता जी और परिवार की गरिमामय योगदान था ।
इस कार्यक्रम में बच्चों सहित उनके अभिभावक और शाला परिवार के सभी शिक्षक भी उपस्थित थे।




