छत्तीसगढ़

जिला चिकित्सालय कोंडागांव राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मानित

छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी कोंडागांव नगर पालिका सहित सभी नगर और ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा

AINS NEWS कोंडागांव…. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सभी छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के साथ तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में 4 जुलाई को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु महाअभियान चलाते हुए आयुष्मान कार्ड से छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी कोंडागांव नगर पालिका सहित सभी नगर और ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने आयुष्मान कार्ड से वंचित सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन या ग्राम पंचायत सचिवों से संपर्क कर 4 जुलाई को आयुष्मान महाअभियान में अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकतें हैं।

Related Articles

Back to top button