छत्तीसगढ़

मीडिया कर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व, सेव बूंदी लेने उमड़े कॉलोनी वासी

राष्ट्र गीत का वाचन किया गया और भारत माता की जय के नारे लगाए गए

AINS NEWS… मीडिया कर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


इस मौके पर कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कॉलोनी में संचालित समिति के अध्यक्ष मदन बघेल समेत तमाम पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। झंडा वंदन के बाद राष्ट्र गीत का वाचन किया गया और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।तत्पश्चात कॉलोनी के रह वासियों में सेव बूंदी का वितरण किया गया जिसे प्राप्त करने बच्चे और महिलाएं बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कॉलोनी वासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button