विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, बलौदाबाजार हिंसा मामले में आरोपी बनाए गए
विधायक देवेंद्र यादव ने कार के ऊपर चढ़कर सतनाम का झंडा लहराया

AINS NEWS…. बलौदाबाजार हिंसा मामले में आरोपी बनाए गए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलौदाबाजार से पुलिस की एक टीम आज सुबह भिलाई पहुंची थी, पुलिस को देखते ही उनके समर्थकों ने घर के बाहर की घेर लिया और पुलिस को अंदर जाने नहीं दिया।इस दौरान वहां जमकर नारेबाजी होती रही। दिनभर की रस्साकशी के बाद शाम को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी से पहले कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कार के ऊपर चढ़कर सतनाम का झंडा लहराया। इस दौरान संविधान की किताब भी लहराते हुए अपने समर्थकों का आभार जताया। साथ ही कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे।बता दें आज सुबह से ही बलौदाबाज़ार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। विधायक के गिरफ्तारी का विरोध करने सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।





