क्राइम

रिलायंस मार्ट में उपभोग की सामग्री को चुपके से चुराकर बिना बिल कराये लेकर चला जाता था व्यक्ति, सबूत पाये जाने से गिरफतार

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया

नाम आरोपी – राज कुमार सोनी पिता गेंदलाल सोनी उम्र 37 वर्ष निवासी कचना थाना खम्हारडीह जिला रायपुर तथा स्थायी पता पुरानी बस्ती अनुपपुर वार्ड क्रमांक 13 जिला अनुपपुर म.प्र.

AINS NEWS…  प्रार्थी ने दिनांक 24-08-2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी रिलायंस मार्ट में काम करता है मार्ट में एक व्यक्ति जो अपने साथ बैग लेकर आता है और बताता है कि इसमें कीमती सामान है जिसके वजह से वह उस बैग को जमा नहीं कर सकता परन्तु वह उसी बैग में रिलायंस मार्ट में विक्रय हेतु रखा हुआ दैनिक उपभोग की सामग्री को चुपके से चुराकर अपने उसी बैग के चेन को खोलकर उसी में डाल देता था स्टोर से निकलने के दौरान वह केबल टाई बैग में लगी रहती थी जिस वजह से व्यक्ति पकड में नहीं आता था सीसीटीवी की जांच से पता करने पे पता चला कि कई बार उसी व्यक्ति द्वारा इसी तरीके से स्टोर के समान को बिना बिल कराये लेकर चला जाता था। प्राथीर् की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के विवेचना के दौरान रिलायंस मार्ट मोवा के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य गवाहों के कथन से आरोपी सदर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जो गवाहों के समक्ष अपना अपराध करना कबूल करते हुए अपने मेमोरंडम में चोरी गयी सभी सामानों को उपभोग कर खत्म कर देना बताया है। आरोपी सदर के विरूध्द उक्त धारा का अपराध सबूत पाये जाने से गिरफतार कर ज्युडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

Related Articles

Back to top button