शहर कांग्रेस ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
एसआईआर के जरिए वोट चोरी का आरोप

AINS NEWS… एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में अनियमितताओं एवं वोट चोरी के आरोपों को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में गोगांव मुख्य मार्ग पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची में गड़बड़ियों पर सवाल उठाए। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। पुलिस की रोकने की कोशिशों के बीच कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे।
शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि एस आई आर के माध्यम से मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर जिस तरह के सवाल सामने आ रहे हैं, उनसे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में अनियमितताओं के जरिए मतदाताओं के अधिकार प्रभावित किए जा रहे हैं। लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मत महत्वपूर्ण है और किसी भी मतदाता को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची से जुड़े सभी सवालों की निष्पक्ष जांच हो, पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखे जाएं तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा मतदाता सूची में अनियमितताओं को दूर करने की मांग दोहराई।
आज केनपुटला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेस जनों में श्रीकुमार शंकर मेनन , ब्लॉक अध्यक्ष विजय टंडन , पूर्णिमा द्विवेदी, रेखा रहंगदले ,वार्ड अध्यक्ष पप्पू बागड़े , सुरेंद्र चौधरी , डॉ हेमंत डांडे, गणेश बंजारे , वीरेंद्र गुप्ता , रामेश्वर साहू , सुनील कुमार साहू , घनश्याम साहू , सुरेश बघेल , किरण दिवाकर , अनिता साहू , फुलेश्वरी साहू , जितेंद्र साहू , कुलदीप साहू , लोकेश साहू , योगेश बॉम्बार्डे ,पप्पू गायकवाड़ , सोमेश कुमार , सुशीला साहू आदि शामिल थे ।




