छत्तीसगढ़

केशकाल की भंगाराम देवी जातरा में पुलिस की कड़ी सुरक्षा, आज देवी देवताओं की विदाई

चमराराम मंडावी, अध्यक्ष , व नंदलाल सिन्हा, सचिव, रंगीलाल मरकाम विश्रामपुरी व सरजू गौर पुजारी, चरण सिंह, मंडावी खातरपाल ने दी जानकारी

AINS NEWS केशकाल…. एक वर्ष में एक बार केसकाल की पहाड़ों वाली भंगाराम माई का भादो जातरा के दूसरे दिन क्षेत्र से आए 10 परगना के देवी देवताओं को भंगाराम देवी समिति द्वारा जातरा का हिसाब सभी देवी देवता के समक्ष प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र से आए सभी देवी देवताओं की विदाई समारोह संपन्न हुई। मिडिया को जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष चमराराम मंडावी व सचिव नंदलाल सिन्हा ने बताया है की गत वर्ष से एक परगना जुड़ने के साथ इस बार कुल 10 परगना हुए है व जातरा में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जातरा में गत वर्ष से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जातरा के दिन शाम को भंगाराम देवी के न्यायालय ने गांव से शिकायत पहुंची, देवी देवता के न्यायालय में सुनवाई हुई व देवी का फैसला उनको सुनाया गया। देवी के फैसले के तहत उसी देवी को मन्दिर की जेलनुमा गड्ढा में डाला जाता है जो सजा सुनाई गई है उस देवी के साथ पहुंचें सभी सामग्रियों को भी जेल में डाला गया।


भंगाराम देवी की भादो जातरा के दूसरे दिन करीब 1 बजे तक क्षेत्र से आए देवी देवता परगना की विदाई होगी व साथ में विदाई समारोह के पहले भंगाराम देवी की मावली माता की पूजा अर्चना के साथ बकरा मुर्गा को मावली माता जी को प्रसन्न करने बली चढ़ाने के साथ उसी को खाना व सब्जी बनाकर परगना से आए ग्रामवासियो को खिलाते है।

 

Related Articles

Back to top button