राजनीति

अब ओम प्रकाश खूंटे ने भी दिया कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, सामाजिक और राजनीतिक उपेक्षा को बताया कारण

जिन्होंने अजीत जोगी के साथ रहकर पार्टी को खोखला किया सरकार में उन्हीं की पूछ परख रही

AINS NEWS… जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सत्ता से बाहर हुई है तब से कांग्रेस के कई पदाधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। इसी कड़ी में वरिष्ठ नेता पी आर खूंटे के पुत्र ओमप्रकाश खूंटे ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है। ओम प्रकाश खूंटे का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमारे समाज के साथ-साथ अपने समाज के भी विरोधी रहे हैं उन्होंने अनुसूचित जाति को 13% अन्य पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण अपने सरकार में दिया पर अपने कांग्रेस सहयोगी से आपत्ति भी हाईकोर्ट में लगवा दी ताकि आरक्षण वापस छिन जाए। अनुसूचित जाति को 13% आरक्षण का लाभ कभी नहीं मिल पाया। इसी तरह 16% आरक्षण को वापस देने 2013 के घोषणा पत्र के लिए सरकार बनने के बाद वादा खिलाफी की गई इससे क्षुब्ध होकर मैं समाज मुखिया के साथ भूपेश सरकार और हमारे समाज के कुछ शुभचिंतकों को काला झंडा दिखाया और लगातार आरक्षण 16% करने के लिए धरना प्रदर्शन किया। तब भी 13% आरक्षण दिए उसका लाभ 5 सालों में नहीं मिला। पार्टी छोड़ने का सबसे बड़ा कारण उन्होंने बताया कि 18 साल से पार्टी लाइन में रहकर पार्टी के हर कार्यक्रम में सक्रियता से हिस्सा लिया, हर निर्देशों का पालन किया, महतारी न्याय यात्रा, किसान यात्रा, इंदिरा जन अधिकार यात्रा और विधानसभा घेराव जैसे कई कार्यक्रमों में शामिल रहा, लेकिन फिर भी सरकार बनने के बाद उपेक्षा का शिकार हुआ और आज भी हो रहा हूं। जिन्होंने अजीत जोगी के साथ रहकर पार्टी को खोखला किया सरकार में उन्हीं की पूछ परख रही इन्हीं कारणों से मेरी नैतिक जिम्मेदारी है इसका प्रतिकार करूं इसलिए मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें।

Related Articles

Back to top button