पानी में डूबे युवक की शव बरामद, युवक मनीष चक्रधारी एवं उमेष चक्रधारी दोनों भाई पानी में उतरे थे
शव को परिजनों को सुर्पुद किया गया
AINS NEWS… कार्यवाही विवरण इस प्रकार है कि थाना धरसींवा के क्षेत्रांतर्गत दिनांक 11.09.2024 को ग्राम बरतराना से कुरा जाने वाले कच्ची मार्ग से लगे नाला एवं खारून नदी के उस पार ईटा भट्ठा जाने के लिए युवक मनीष चक्रधारी एवं उमेष चक्रधारी दोनों भाई पानी में उतरे थे। जो मनीष चक्रधारी पहले तैर कर जाने निकला था जो नाला पानी के उफान में डूब गया जिसके बचाव में उसका भाई उमेश चक्रधारी बचाव करने नाला में गया किन्तु बचा नहीं पाया। उक्त घटना की सूचना उमेश चक्रधारी द्वारा थाना धरसींवा को दिये जाने पर त्वरित पुलिस टीम पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर पानी का उफान ज्यादा होने से पानी गोताखोर को बुलाकर युवक मनीष चक्रधारी की पतासाजी की गयी किन्तु बहाव ज्यादा होने से पता नहीं चल पाया। रात्रि होने के कारण पुनः दूसरे दिन गोताखोर टीम के साथ पतासाजी किये जाने पर युवक मनीष चक्रधारी को मृत अवस्था में नाले से बरामद कर पीएम हेतु सीएचसी धरसींवा भेज कर शव का पीएम कराया गया, बाद शव को परिजनों को सुर्पुद किया गया।





