RAIPUR

जल्दी निवेश करें, जल्दी फाइनेंशियली सिक्योर हों: जेसीआई रायपुर कैपिटल ने आयोजित किया बिजनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम

जितनी जल्दी निवेश की शुरुआत की जाएगी, उतनी ही जल्दी वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी

AINS NEWS… जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (JCI) रायपुर कैपिटल ने जेसीआई सप्ताह 2024 के अंतर्गत शुक्रवार को होटल ग्रैंड रायपुताना में बिजनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसी मनीष जैन (पूर्व अध्यक्ष, JCI रायपुर कैपिटल) थे। विशेष अतिथि के रूप में जेसी मुकेश केडिया और जेसी संदीप थौरानी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर JCOM L रायपुर 2.O जोन-9 बिज़नेस टेबल की चेयरपर्सन और प्रोविजनल ज़ोनल ट्रेनर एचजीएफ मोना दुबे भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने उपस्थित थीं. कार्यक्रम निदेशक जेसी नोहर साहू और सह-निदेशक जेसी गौरव कोटडिया  थे. फाइनेंशियल ट्रेनर श्रीकांत पारख ने निवेश के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि जितनी जल्दी निवेश की शुरुआत की जाएगी, उतनी ही जल्दी वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने म्यूचुअल फंड, बॉन्ड्स और रियल एस्टेट जैसे विभिन्न निवेश विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “छोटी-छोटी बचतें जीवन को आसान बनाती हैं और वित्तीय स्थिरता प्रदान करती हैं।”इन्वेस्टमेंट मॉडल की विशेष जानकारी: कर्मचारी: अपने आय को  तीन हिस्सों में विभाजित करें। 40 प्रतिशत आपात स्थिति के लिए रखें, 30 प्रतिशत मध्यम अवधि के निवेश में लगाएं और बाकी 30 प्रतिशत अपने दीर्घकालिक उद्देश्यों के लिए निवेश करें। बिजनेसमैन: कमाई को चार हिस्सों बांटें। पहला हिस्सा कैश रिजर्व के लिए, दूसरा टैक्स और खर्चों के लिए, तीसरा निवेश के लिए, और चौथा बिजनेस के संचालन में उपयोग करें। निवेश की शुरुआत में देरी न करें: अक्सर लोग सोचते हैं कि वे बाद में निवेश करेंगे, लेकिन यह एक गलतफहमी है। श्रीकांत पारख ने बताया कि वृद्धावस्था या वित्तीय स्थिरता के लिए शुरुआती जॉब के दिनों से ही निवेश करना चाहिए। जितनी जल्दी निवेश करेंगे, उतनी जल्दी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि बिजनेसमैन को भी अपने व्यवसाय के साथ निवेश पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि बिना सही प्लानिंग और निवेश के कोई भी व्यवसाय लंबे समय तक स्थिर नहीं रह सकता। कार्यक्रम जेसीआई रायपुर कैपिटल के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रमुख योगदानकर्ता सदस्यों में शामिल थे: चैप्टर समन्वयक: जेसीआई सेनेटर चित्रांक चोपड़ा चैप्टर प्रभारी: जेसीआई सेनेटर श्रीकांत पारख आईपीपी: जेसी सीए विक्रम गिरडकर अध्यक्ष: जेसीआई सेनेटर नरेंद्र सिन्हा जेसीआई वीक कोऑर्डिनेटर: एचजीएफ अमित खरे जेसीआई वीक प्रोग्राम डायरेक्टर: एचजीएफ हेमंत यादव सचिव: जेसी कौशिक परमार मीडिया सह प्रभारी: जेसी नोहर साहू

 

Related Articles

Back to top button