राहुल गांधी पर अमर्यादित बयान के विरोध में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और विधायक का जलाया पुतला
कांग्रेस के नेताओं में भारी आक्रोश

AINS NEWS… लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड के द्वारा अमर्यादित बयान देने के विरोध में कांग्रेस ने दोनों नेताओं का पुतला दहन किया। हाल ही में केंद्रीय मंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकी एवं विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी की जीभ काटने पर इनाम देने जैसे अमर्यादित बयान दिया था जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं में भारी आक्रोश था।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इस बयान को लेकर दोनों नेताओं का पुतला दहन किया कांग्रेस भवन गांधी मैदान के सामने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पुलिस को चकमा देते हुए कांग्रेस नेताओं ने पुतला दहन किया इस बीच पुलिस और कांग्रेस नेता में हल्की भी हुई।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की रक्षा के साथ देश के गरीब किसान महिला छात्र हर वर्ग की आवाज को पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। जो भाजपा नेताओं को हजम नहीं हो रही है। आज देश का हर वर्ग राहुल गांधी के साथ खड़ा है। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है ।भाजपा नेताओं के इन छोटी.मोटी धमकियों से हम डरने वाले नहीं है।शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने मांग की है कि तत्काल केंद्रीय मंत्री और विधायक दोनों की गिरफ्तारी हो।
इस पुतला दहन कार्यक्रम मे उधोराम वर्मा कन्हैया अग्रवाल मदन तालेड़ा सुंदर जोगी श्री कुमार मेनन उषा रज्जन श्रीवास्तव ममता राय सलाम रिजवी सारिक रईस खानकामरान अंसारी नवीन चंद्राकर अशोक ठाकुर माधव साहू दीपा बग्गा दिनेश ठाकुर बाकर अब्बास प्रभारी महामंत्री जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे अविनय दुबे प्रवीण चंद्राकर कमलेश नथवानी सायरा खान अनुशा श्रीवास्तव मोहसिन खान मुन्ना सोनकर सुनील धु्रव विष्णु राजपूत मुन्ना मिश्रा अनिल रायचूरा पदमा कहार महावीर देवांगन मनोज सोनकर राजू नायक राज देवांगन आदि उपस्थित थें।
बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर
9300381700



