बिलासपुर

सर्व हिंदू समाज बिलासपुर ने नवरात्रि पर्व में गरबा/ डांडिया को भारतीय संस्कृति के अनुसार आयोजित करने सौंपा मांग पत्र

गैर हिंदुओं के प्रवेश को भी प्रतिबंधित करने की है मांग

AINS NEWS… बिलासपुर में सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिले के कलेक्टर से मुलाकात की और नवरात्रि पर्व में गरबा/डांडिया को भारतीय संस्कृति के अनुसार आयोजित करने और गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

समाज ने कलेक्टर को पांच मांगों का एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें डीजे पर प्रतिबंध लगाने, गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने और अश्लील फिल्मी गाने बजाने पर रोक, परंपरागत वेशभूषा में ही प्रवेश एवं सभी दुर्गा पंडाल समितियां को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में फिल्मी गाने ना बजाने संबंधी मांगे शामिल है। समाज ने उपरोक्त मांगे एवं नियमों का पालन नहीं किए जाने पर आयोजन कर्ताओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के अपराध में एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।

Related Articles

Back to top button