बिलासपुर
आपरेशन प्रहार के तहत मिली सफलता, 12 क्विंटल लोहे का कबाड सामान बरामद
आरोपी कबाड दुकान मे चोरी के सामान के साथ पकडा गया

’’ लोहे का कबाड सामान कीमती 30,000 रूपये की जप्ती।
’’ नाम अनावेदक – ईमरान कुरैशी पिता मोहम्मद मुस्ताख कुरैशी उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 आमापारा तालाब के पास बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
AINS NEWS… पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘आपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध कबाड पर अंकुश लगाने हेतु के आदेश परिपालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन के के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 06.08.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि ईमरान कुरैशी कबाड दुकान मे चोरी का सामान रखा हुआ है सूचना पर ईमरान कुरैशी के दुकान की तलाशी लेने पर दुकान अंदर लोहे के एंगल, प्लेट, छड, लाहे का पाईप, कांटा तार व अन्य सामान रखा हुआ मिला। संदेही के द्वारा सामान रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर लोहे के एंगल, प्लेट, छड, लाहे का पाईप, कांटा तार व अन्य सामान वजनी 12 क्विंटल कीमती 30,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्र.आर. 840 अरूण कुमार, प्र.आर. 183 शत्रुहन कौशिक, आरक्षक कृष्णा महिलांगे की अहम भूमिका रही।




