क्राइम

लड़ाई झगड़ा करते हुए चाकू दिखाकर मारने की धमकी, आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज कर जेल दाखिल किया

आरोपी - बाबू लाल पाटले पिता स्व. शंकर लाल पाटले, 22वर्ष सकीन जोरापारा, थाना मौदहापारा रायपुर

थाना मौदहापारा जिला रायपुर (छ.ग.)

अपराध क्रमांक 287/2024
धारा- 226(च),296, 351(2) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट

AINS NEWS… दिनांक 08.11.2024 को प्रार्थिया सावित्री रगड़े थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.11.24 के रात्रि करीब 10.00 बजे बाबूलाल पाटले उसके घर के पास आकर प्रार्थिया की बेटी से वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा करते हुए चाकू दिखाकर मारने की धमकी दिया था, उसी रात्रि को बदला लेने की नियत से आरोपी प्रार्थिया के घर के सामने खड़ी स्कूटी और ई रिक्शा को आग लगा दिया है की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी मौदहापारा निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण की कायमी के पश्चात ही मामले के आरोपी बाबू लाल पाटले का पता तलाश कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, आरोपी के कब्जे से एक नग बटन दार धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज कर जेल दाखिल किया गया l

 

Related Articles

Back to top button